Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं।
👉 इस भर्ती में कुल 53,749 पद शामिल हैं और परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
अगर आप इस भर्ती में सफलता पाना चाहते हैं, तो नया सिलेबस और पैटर्न समझना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं विषयवार सिलेबस और तैयारी की पूरी जानकारी।
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।
कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
समय अवधि: 2 घंटे।
निगेटिव मार्किंग: ⅓ अंक काटे जाएंगे।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 (विषयवार)
1. सामान्य हिंदी (20 प्रश्न)
सामान्य हिंदी भाषा और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य टॉपिक्स:
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण
समास, उपसर्ग, प्रत्यय
पर्यायवाची और विलोम शब्द
मुहावरे और लोकोक्तियां
कार्यालयी पत्र लेखन
2. सामान्य अंग्रेजी (15 प्रश्न)
बेसिक अंग्रेजी भाषा और ग्रामर को परखने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे।
टेन्स (Tenses)
एक्टिव वॉइस – पैसिव वॉइस
डायरेक्ट और इंडायरेक्ट स्पीच
वाक्य सुधार (Sentence Correction)
हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (Government & Technical Words)
3. सामान्य ज्ञान (70 प्रश्न)
यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण भाग है। इसमें कुल 70 प्रश्न होंगे, जिनमें से 50 प्रश्न राजस्थान से संबंधित होंगे।
(क) राजस्थान का भूगोल
राज्य की स्थिति और सीमाएं
नदियां और सिंचाई परियोजनाएं
जलवायु और प्राकृतिक संसाधन
जनसंख्या और कृषि
(ख) इतिहास, कला और संस्कृति
राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन
प्रमुख मेले और त्योहार
लोक नृत्य, चित्रकला और स्थापत्य कला
पर्यटन स्थल
(ग) भारतीय संविधान और प्रशासन
संविधान की मूल विशेषताएं
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनकी शक्तियां
पंचायत राज और जिला प्रशासन
(घ) सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स
भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान के मूलभूत प्रश्न
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं
विज्ञान और तकनीकी से जुड़े करंट अपडेट
(ङ) कंप्यूटर ज्ञान
MS Word, Excel, PowerPoint
इंटरनेट और ईमेल
बेसिक शॉर्टकट कीज और सामान्य जानकारी
4. सामान्य गणित (15 प्रश्न)
गणित 10वीं कक्षा स्तर का होगा।
प्रतिशत, लाभ-हानि
साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
अनुपात और समानुपात
समय और कार्य
समय और दूरी
डेटा विश्लेषण
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 PDF Download
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नया सिलेबस PDF उपलब्ध है। उम्मीदवार वहां से डाउनलोड कर अपनी तैयारी व्यवस्थित तरीके से कर सकते हैं।
🔹राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (IVth Grade Employee ) सीधी भर्ती 2024 (कुल पद 53,749) परीक्षा तीन दिन में कुल 06 पारियों आयोजन के संबंध में अधिसूचना जारी
🔹परीक्षा तिथि : 19 से 21 सितंबर 2025.