Q.अयोध्या में राम मंदिर के वास्तुकार कौन है?
मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा के साथ उनके दो बेटे निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा भी हैं, जो आर्किटेक्ट भी हैं। सोमपुरा परिवार ने राम मंदिर को 'नागरा' शैली की वास्तुकला के बाद बनाया है, जो भारतीय मंदिर वास्तुकला के प्रकारों में से एक है।
Q राम मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?
जिला अयोध्या - उत्तर प्रदेश सरकार।
Q.अयोध्या का निर्माण कब हुआ था,किसने की अयोध्या की स्थापना? सरयू नदी के तट पर बसे इस नगर की रामायण अनुसार विवस्वान (सूर्य) के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज द्वारा स्थापना की गई थी। माथुरों के इतिहास के अनुसार वैवस्वत मनु लगभग 6673 ईसा पूर्व हुए थे।
Q.राम मंदिर का निर्माण कब तक पूरा होगा?
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के अनुसार 22 जनवरी को भूतल के केंद्रीय कक्ष यानी गर्भगृह में रामलला की स्थापना हो रही होगी तो दूसरी ओर प्रथम तल का निर्माण पूर्ण हो रहा होगा। जनवरी 2025 तक राम मंदिर के तीनों तल का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
Q.राम मंदिर का दूसरा नाम क्या है?
रामनगरी अयोध्या इन दिनों काफी सुर्खियों में है क्योंकि 22 जनवरी को यहां पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा है. लेकिन क्या आप अयोध्या का दूसरा नाम जानते हैं. दरअसल अयोध्या का दूसरा नाम साकेत है.
Q.अयोध्या का असली नाम क्या है?
अयोध्या को ऐतिहासिक रूप से साकेत के नाम से जाना जाता था। प्रारंभिक बौद्ध और जैन विहित ग्रंथों में उल्लेख है कि धार्मिक नेता गौतम बुद्ध और महावीर इस शहर में आए और रहते थे।
Q.भगवान श्री राम का पूरा नाम क्या है?
श्री राम का पूरा नाम "रामचंद्र" है और उनके पिता का नाम "राजा दशरथ" था।
Q.राम मंदिर से पहले क्या था?
1525 में राम जन्मभूमि मंदिर को बाबर के सेनापति मीर बांकी ने ध्वस्त करवाया था. बाबरी मस्जिद की तीन गुंबद थी जिसके बाहरी हिस्से में एक चबूतरे में श्रीराम के बाल स्वरूप की पूजा होती थी. इसे राम चबूतरा कहते थे लेकिन 1949 में बाबरी मस्जिद के मुख्य गुंबद के ठीक नीचे वही मूर्ति निकली जो सदियों से राम चबूतरे पर विराजमान थी.
Q.राम मंदिर कितने मंजिल का है?
मंदिर तीन मंजिला रहेगा. प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी. मंदिर में कुल 392 खंभे व 44 द्वार होंगे. मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह), तथा प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा
Q राम मंदिर बनाने में कितना खर्च आएगा?
राम मंदिर निर्माण पर अब तक 900 करोड़ रुपये खर्च अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर निर्माण पर अब तक करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जबकि 3000 करोड़ रुपये अभी भी राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते में सुरक्षित हैं। वहीं राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
